Thursday, December 4, 2025

न्यायिक हिरासत में भेजे गए अल्लू अर्जुन, हुई 14 दिन की जेल

Allu Arjun Arrest: ‘पुष्पा 2’ एक्टर अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने न्याय हिरासत में भेज दिया गया है। आपको बता दे 5 दिसंबर को अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 रिलीज हुई है इससे एक दिन पहले रात को फिल्म का प्रीमियम रखा गया था जिसमें भगदड़ मच गई और एक महिला की मौत हो गई इसी मामले में अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया और अब उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अल्लू अर्जुन उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 105 और 118 (1) के तहत चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

अल्लू अर्जुन के सपोर्ट में केटीआर

अल्लू अर्जुन(Allu Arjun) की गिरफ्तारी के बाद भारत राष्ट्रीय समिति के केटीआर की पहली प्रक्रिया सामने आई है‌। उन्होंने एक्टर का बचाव करते हुए कहा कि,”भगदड़ के पीड़ितों के लिए मेरी सहानुभूति है लेकिन वह राज्य सरकार के अत्याचारी व्यवहार की निंदा करते हैं।” वरुण धवन से लेकर उनके फैंस भी उनका सपोर्ट कर रहे हैं।

मैं दखल नहीं दूंगा-सीएम रेवंत रेड्डी

अल्लू अर्जुन(Allu Arjun) की गिरफ्तारी के बाद तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने इस घटना पर अपनी दखल देने से साफ मना कर दिया है। तेलंगाना के कम रेवंत रेड्डी ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। मैं इस मामले से जुड़ी जांच में हस्तक्षेप नहीं करूंगा। पुलिस ने भगदड़ में हुई मौत के कारण कार्रवाई की है।

Read More-गिरफ्तार हुए ‘पुष्पा 2’ एक्टर अल्लू अर्जुन, नहीं काम आई माफी और 25 लाख का मुआवजा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img