Monday, December 22, 2025

केजरीवाल ने गठबंधन करने से किया साफ इनकार, कांग्रेस बोली- दिल्ली में हम अकेले चुनाव जीतेंगे

Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। दरअसल काफी दिनों से दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की अटकलें हो रही थी लेकिन अब इन अटकलें पर विराम लग गया है। वहीं अरविंद केजरीवाल के चुनाव में अकेले जाने की बात पर कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

कांग्रेस ने भी दिया बड़ा बयान

इधर अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन करने से स्टाफ मना किया तो वही दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि,”दिल्ली में कांग्रेस इतनी मजबूत है कि वह अकेले ही दिल्ली विधानसभा का चुनाव जीत सकती है कांग्रेस भ्रष्ट केजरीवाल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। दिल्ली नया यात्रा के दौरान जनता के सामने हमने स्पष्ट रूप से घोषणा की थी कि कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ किसी भी तरह का गठबंधन नहीं करेगी, क्योंकि कांग्रेस मजबूती स्थिति में है और आपको सत्ता से बाहर करने की लोगों ने ठान लिया है।”

भ्रष्ट आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस-देवेंद्र

देवेंद्र यादव ने आगे कहा कि “दिल्ली विधानसभा चुनाव में भ्रष्ट आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है क्योंकि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह के सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग के मामले जेल में जाने के बाद पार्टी लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। आम आदमी पार्टी में अरविंद केजरीवाल एकदम से निर्णय लेने वाले तानाशाह हैं।”

Read More-आरक्षण की मांग को लेकर लिंगायत समुदाय ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने बरसाई लाठियां

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img