Thursday, December 4, 2025

KL Rahul ने दी बड़ी खुशखबरी, पापा बनने वाले हैं भारतीय क्रिकेटर

KL Rahul Athiya Shetty: केएल राहुल भारतीय क्रिकेट के एक जाने-माने क्रिकेटर हैं। टीम इंडिया के स्टार्ट क्रिकेटर केएल राहुल इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए हुए हैं। केएल राहुल ने साल 2023 में बॉलीवुड की हसीना अथिया शेट्टी के साथ शादी की थी। इसके बाद केएल राहुल और अथिया शेट्टी की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। इसी बीच टीम इंडिया के क्रिकेटर केएल राहुल ने अपने फैंस को बहुत ही बड़ी गुड न्यूज़ दी है क्योंकि भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड की हसीना अथिया शेट्टी माता-पिता बनने वाले हैं।

पिता बनने वाले हैं केएल राहुल

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल वैसे तो सोशल मीडिया पर बहुत ही कम एक्टिव रहते हैं लेकिन बीते दिन केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए हैं क्योंकि केएल राहुल ने बताया है कि उनकी पत्नी अथिया शेट्टी प्रेग्नेंट है। भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल पिता बनने वाले हैं। केएल राहुल ने बताया है कि अथिया शेट्टी अगले साल 2025 में बच्चों को जन्म देने वाली हैं।

साल 2023 में हुई थी शादी

टीम इंडिया के क्रिकेटर और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल काफी लंबे समय से बॉलीवुड की हसीना अथिया शेट्टी को डेट कर रहे थे। काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी साल 2023 को एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला किया था। इसके बाद अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने सुनील शेट्टी के फार्म हाउस पर धूमधाम से शादी की थी। अथिया शेट्टी बॉलीवुड के सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी है।

Read More-मासूम चेहरा सर पर पगड़ी… ऐसा दिखता है सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई, सामने आई पहली झलक

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img