Friday, December 26, 2025

किस समय करें भाई दूज की पूजा? जाने शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj 2024: हिंदू धर्म में भाई दूज के त्यौहार को भी विशेष माना जाता है। भाई दूज भाई बहनों के प्यार का त्योहार माना जाता है। इस त्यौहार के दिन भाई के माथे पर बहनें तिलक लगाती है और उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। मान्यता है कि भाई दूज के दिन पूजा पाठ करने के बाद दान पूर्ण करना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस साल भाई दूज का त्योहार 3 नवंबर को मनाया जा रहा है। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि भाई दूज के त्यौहार को किस समय मानना चाहिए।

भाई दूज की पूजा का शुभ मुहूर्त

भाई दूज की पूजा करने का इस साल कुछ ही घंटे का शुभ मुहूर्त है। पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि का समापन 3 नवंबर रात्रि 10:01 पर होगा। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त इस दिन दोपहर 1:05 से शुरू होकर दोपहर 3:20 तक रहेगा। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त लगभग 2 घंटे 10 मिनट तक रहेगा। इस दिन जो भी बहाने अपने भाई के लिए पूजा करती है उनके भाई की उम्र लंबी होती है।

यमुना ने भाई यम देवता को लगाया था तिलक

पौराणिक कथाओं के मुताबिक बहन यमुना ने अपने भाई यम देवता को तिलक इसी दिन किया था। तिलक के बाद यमुना निगम को भोजन भी करवाया था जिसके बाद इस दिन से इस पर्व की शुरुआत हुई। भाई के लिए सभी बहनें इस दिन पूजा करती हैं। इस दिन कुछ नियम भी बताए गए हैं जिनको करना बहुत ही जरूरी माना जाता है इस दिन बहन अपने भाई के लिए सात्विक भोजन बनाती है और उसे खिलाती हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-500 साल बाद दिवाली पर बन रहा दुर्लभ संयोग, शनि और गुरु चमकाएंगे किस्मत

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img