पूजा करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, नहीं तो नाराज हो सकते हैं देवता

Puja Ke Niyam: पूजा करना हमारी आस्था और विश्वास का प्रतीक भी माना जाता है। पूजा करने से हमारे मन को शांति मिलती है और भगवान भी प्रसन्न होते हैं कहते हैं की सच्ची श्रद्धा से की गई पूजा कभी निष्फल नहीं जाती है। जो लोग प्रतिदिन भगवान की पूजा करते हैं उन्हें कभी भी किसी प्रकार की जटिल समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। पूजा करने के कई सारे नियम बताए गए हैं अगर आप इनको करते हैं तो आपको पूजा का अधिक फल मिलेगा। इन गलतियों से बचकर आप अपनी पूजा को और अधिक फलदाई बना सकते हैं।

पूजा करने के सही नियम

-मंदिर में आने और पूजा करने के बाद तुरंत हाथ धोने से बचना चाहिए। ऐसा करने से पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है।

-जब शिवजी की पूजा की जाती है तो कभी भी पूरा परिक्रमा नहीं किया जाता है शिव जी के अर्घे से जो जल निकलता है उसको भूलकर भी नहीं नाघना चाहिए।

-अगर आपके परिवार में सूतक हो जाता है तो कभी भी प्रतिमा को स्पर्श नहीं करना चाहिए। सूतक के दौरान प्रतिमा को स्पर्श करने से भगवान नाराज हो जाते हैं।

-तुलसी पत्र को चबाकर नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह पूजा की पवित्रता को नकरता है।

-देवी माता पर कभी भी दुर्वा नहीं चढ़ानी चाहिए। इससे आप अपनी भक्ति को हानि पहुंचा सकते हैं।

-गणेश जी की पूजा करते समय तुलसी का उपयोग नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि तुलसी को भगवान गणेश नहीं पसंद करते हैं।

-शिवलिंग पर कभी भी केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए। केतकी फूल का उपयोग पूजा में नहीं करना चाहिए। शिवलिंग पर बेलपत्र और धतूरा चढ़ाने चाहिए।

-पूजा घर एक ही गणेश की मूर्ति स्थापित करें क्योंकि एक ही मंदिर में तीन गणेश की मूर्तियां रखना अशुभ माना जाता है।

-पूजा करते समय कभी भी दूसरे दीपक में दीपक नहीं जलाना चाहिए। हमेशा अपने दीपक को अलग से जलाएं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-दिवाली की साफ सफाई के दौरान दक्षिण दिशा में रख दें ये चीजें, मिलेगा कर्ज से छुटकारा

Hot this week

AI वीडियो वायरल, PM मोदी और EC के नाम पर झूठी जानकारी! पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

केरल पुलिस की साइबर विंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img