Friday, December 5, 2025

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, कपिल देव बोले-‘मेरे पास शब्द नहीं…’

Ratan Tata Death: मुंबई के वर्ली शमशान घाट में उद्योगपति रतन टाटा पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। पूरे राजकीय सम्मान के साथ रतन टाटा का अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए।

रतन टाटा को यादकर पूर्व राष्ट्रपति हुए भावुक

उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बाबू को गए। रामनाथ कोविंद ने उन्हें याद करते हुए कहा कि,”वे सादगी और विनम्रता की प्रतिमूर्ति थे। जब भी मैं उन्हें राष्ट्रपति भवन में भोज के दौरान आमंत्रित करता था, इतने प्रसिद्ध उद्योगपति होने के बावजूद, मैंने उनकी विनम्रता देखी कि वे कभी भी हमारे देश के बड़े उद्योगपतियों में से एक नहीं लगते थे, वे एक देशभक्त, एक साधारण व्यक्ति लगते थे और हमेशा प्रोटोकॉल का पालन करते थे। मैंने देखा कि उनकी सोच बहुत अच्छी थी। ज्यादातर उद्योगपति पैसे के लिए उद्योग लगाते हैं, लेकिन वे सभी से कहते थे कि अगर आप लोग उद्योग लगाना चाहते हैं, तो हमेशा राष्ट्रीय हित होना चाहिए। जब हम टाटा समूह के किसी भी उद्योग को देखेंगे, तो हमें उनमें सबसे ज्यादा राष्ट्रीय हित ही दिखेगा।”

रतन टाटा को कपिल देव ने किया याद

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव रतन टाटा को याद करते हुए कहा कि,”जब कोई महान व्यक्ति इस दुनिया से चला जाता है, तो स्वाभाविक रूप से हमें दुख होता है, लेकिन उन्होंने जो विरासत छोड़ी है। मेरे पास शब्द नहीं हैं।

हर किसी को इस दुनिया से जाना है, लेकिन लोग अपने काम के लिए जाने जाते हैं। हमें उनसे बेहतर इंसान कभी नहीं मिलेगा।” रतन टाटा के निधन पर ओलंपियन और भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने कहा, “मैं भगवान से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करूंगा। वह खेलों के प्रति बहुत भावुक थे और कई खेल संघों से भी जुड़े थे।”

Read More-पत्नी नीता अंबानी के साथ रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी, आमिर खान ने भी दी श्रद्धांजलि

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img