बदलापुर रेप केस के आरोपी की गोली लगने से मौत, पुलिस से छीन कर चलाई थी गोली

Badlapur News: महाराष्ट्र के बदलापुर में रेप केस के आरोपी ने पुलिस पर आज सोमवार को गोली चला दी। जिसमें खुद आरोपी भी घायल हो गया इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। बदलापुर यौन शोषण केस के मुख्य आरोपीय अक्षय शिंदे को पुलिस कस्टडी में ले जाया जा रहा था तभी उसने इस घटना को अंजाम दिया है उसने पुलिस की ही रिवाल्वर छीन कर गोली चला दी। उसे रोकने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।

आरोपी ने चलाई पुलिस पर गोली

महाराष्ट्र के बदलापुर यौन शोषण केस का आरोपी अक्षय शिंदे ने सोमवार 23 सितंबर को पुलिस पर फायरिंग कर दी। अक्षय शिंदे को जब तलोजा जेल से एक दूसरे मामले में गिरफ्तार कर ले जाया जा रहा था, उसे समय उसने गाड़ी में पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर पुलिसकर्मी पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसको भी गोली लगी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसने दम तोड दिया।

स्कूल में नाबालिग लड़कियों से किया था रेप

मुंबई के बदलापुर में 12 और 13 अगस्त को एक स्कूल में सफाई कर्मी के तौर पर काम कर रहे हैं अक्षय शिंदे पर दो नाबालिक लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। इस मामले में लोगों में आक्रोश था और बदलापुर रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा हुआ था। यौन शोषण की घटना सामने आने के बाद हजारों की भीड़ यहां के लोकल ट्रेन के रेलवे ट्रैक पर उतर आई थी जिसके बाद पत्थर बाजी की घटना सामने आई थी। भीड़ ने 20 अगस्त को पहले स्कूल में तोड़फोड़ की थी फिर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बदलापुर स्टेशन पर प्रदर्शन किया था।

Read More-PM मोदी ने फिलीस्तीन के राष्ट्रपति से की मुलाकात, कहा-‘गाजा के हालात चिंताजनक…’

Hot this week

पार्टी टूटी, सिंबल बदला… 5 महीने में ममता बनर्जी की सियासी तस्वीर क्यों पलट गई?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img