दीपिका पादुकोण की नन्ही सी बेटी को देखने हॉस्पिटल पहुंचे मुकेश अंबानी! सामने आया वीडियो

इसी बीच दीपिका पादुकोण और उनकी नन्ही सी बेटी से मिलने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अस्पताल पहुंचे हैं। जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है।

75
Deepika Padukone

Deepika Padukone: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर 2024 को एक बेटी को जन्म दिया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के माता-पिता बनने पर बॉलीवुड जगत के सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ फैंस भी उन्हें सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। अब इसी बीच दीपिका पादुकोण और उनकी नन्ही सी बेटी से मिलने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अस्पताल पहुंचे हैं। जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है।

दीपिका से मिलने पहुंचे मुकेश अंबानी

दीपिका पादुको रविवार यानी 8 सितंबर को एच एन रिलायंस फाऊंडेशन हॉस्पिटल में एक बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही उनके चाहने वालों की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा। दीपिका पादुकोण के करीबी और शुभचिंतक उनसे और उनकी नन्ही परी से मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं अब इसी बीच मुकेश अंबानी भी अस्पताल पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें मुकेश अंबानी की कार को भारी सुरक्षा के बीच अस्पताल के लिए जाते देखा जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि मुकेश अंबानी दीपिका पादुकोण से मिले अस्पताल पहुंचे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इन बॉलीवुड स्टार्स ने दी बधाई

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के माता-पिता बनते ही बॉलीवुड स्टार्स ने उन्हें बधाई दी है। आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, परिणीति, अर्जुन कपूर जैसे तमाम सितारों ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएंदी हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि वह एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं।

Read More-‘रास्ता बोल दें वही मिलता हूं…’ सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर विकास सेठी ने लिखा था चौका देने वाला पोस्ट, वही हो गया सच