Wednesday, February 4, 2026

मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलेंगे रोहित शर्मा, फ्रेंचाइजी ने खुद किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी सबसे सफल मानी जाती है क्योंकि मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग की चैंपियन बन चुकी है और रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार मुंबई इंडियंस टीम ने फाइनल मुकाबला जीता है। लेकिन अब भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान नहीं है। रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस छोड़ने की खबरें भी सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। इसी बीच मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

रोहित शर्मा को लेकर क्या बोली मुंबई इंडियंस?

रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की तरफ से रोहित शर्मा के अलग होने की चल रही अफवाहों को खारिज कर दिया गया है। इसी के साथ इस रिपोर्ट में बताया गया है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस छोड़कर कहीं भी नहीं जाने वाले हैं। रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बीच बातचीत भी हो गई है और वह अब मुंबई इंडियंस में रहने को राजी भी हैं। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा फिर से खेलते हुए नजर आएंगे।

लखनऊ में जाने की चल रही थी खबरें

सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थी कि मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अब अपने फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ने वाले हैं जिसके बाद रोहित शर्मा को लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की तरफ से ऑफर भी आ चुका है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि लखनऊ सुपर जायंट्स उन्हें 50 करोड़ में भी खरीदने को तैयार है। लेकिन अभी यह खबरें पूरी तरह से खारिज हो गई हैं रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस से में ही रहेंगे लेकिन यह कंफर्म नहीं हुआ है कि रोहित शर्मा को फिर से मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जाएगा या नहीं। क्योंकि हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं।

Read More-‘तुम्हें शर्म आनी चाहिए…’ किंग कोहली को लेकर ये क्या बोल गए हरभजन सिंह

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img