‘बस अब बहुत हो गया,मैं निराश और भयभीत हूं…’ महिला डॉक्टर रेप केस पर द्रौपदी मुर्मू की आई पहली प्रतिक्रिया

Kolkata Doctor Repa Cese: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (Kolkata) में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना पर पूरा देश आक्रोश में भरा हुआ है। कोलकाता रेप-मर्डर केस के विरोध में BJP ने बुधवार को बंगाल बंद रखा है। वहीं अब इस मामले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा बेटियों के खिलाफ ऐसे अपराध मंजूर नहीं है।

रेप केस पर पहली बार बोली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता महिला डॉक्टर के साथ रेप केस पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि,”मैं स्तब्ध और व्यथित हूं. कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचारों की अनुमति नहीं दे सकता। जब छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उस समय भी अपराधी दूसरी जगह शिकार की तलाश में घात लगाए हुए हैं। अब ये बहुत हो गया।भारत अपने इतिहास का पूरी तरह से सामना करे। हमें जरूरत है कि इस विकृति का सब मिलकर सामना करें, ताकि इसे शुरुआत में ही खत्म कर दिया जाए।” द्रौपदी मुर्मू ने आगे कहा,”लोगों को खुद से कुछ कठिन सवाल पूछने होंगे। अक्सर घृणित मानसिकता वाले लोग महिलाओं को अपने से कम समझते हैं. वे महिलाओं को कम शक्तिशाली, कम सक्षम, कम बुद्धिमान के रूप में देखते हैं।”

पीएम मोदी को लेकर ममता बनर्जी ने दिया बड़ा बयान

वही आपको बता दे बंगाल बंद के ऐलान पर ममता बनर्जी भाजपा पर भड़क उठी और उन्होंने कहा,”कुछ लोगों को लग रहा है कि ये बांग्लादेश है… मुझे बांग्लादेश पसंद है, वहां के लोग हमारी तरह बात करते हैं। बांग्लादेश और बंगाल की संस्कृति एक है, लेकिन ये याद रखिएगा बांग्लादेश एक अलग देश है और भारत एक अलग देश। मोदी बाबू आप अपनी पार्टी को कहकर जो आग लगवा रहे हैं। याद रखिएगा अगर बंगाल में आग लगाएंगे तो असम भी चुप नहीं बैठेगा।”

Read More-पश्चिम बंगाल में तैनात यूपी के अग्निवीर की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

Hot this week

Instagram पर आखिर ऐसा क्या मिला कि सरकार ने Meta को किया तलब? सामने आई रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img