Saturday, February 14, 2026

‘मैंने अपने परिवार से किसी को खो दिया…’शेन वॉर्न को याद कर भावुक हुए कुलदीप यादव

Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव इस समय टीम इंडिया के एक खतरनाक स्पिन गेंदबाज हैं। कुलदीप यादव ने भारतीय टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है क्योंकि t20 विश्व कप 2024 के दौरान कुलदीप यादव ने बहुत ही शानदार गेंदबाजी की थी। आपको बता दे कि भारतीय टीम के खतरनाक स्पिनर कुलदीप यादव को दिवंगत क्रिकेटर शेन वार्न की याद आ गई है इसके बाद शेन वार्न को याद कर कुलदीप यादव इमोशनल हो गए हैं।

कुलदीप यादव को आई शेन वॉर्न की याद

भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दुनिया के महान स्पिनर शेन वार्न को याद किया है। कुलदीप यादव ने शेन वार्न को याद करते हुए कहा “शेन वॉर्न मेरे आदर्श थे और मेरा उनके साथ बहुत मजबूत कनेक्शन था। वॉर्न के बारे में सोचते हुए मैं अभी भी इमोशनल हो जाता हूं- ऐसा महसूस होता जैसे मैंने अपने परिवार से किसी को खो दिया है।” कुलदीप यादव दिवंगत क्रिकेटर शेन वार्न को अपना आइडल मानते थे।

2022 में हुई थी शेन वार्न

शेन वार्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के एक पूर्व महान क्रिकेटर थे। 4 मार्च साल 2022 में अचानक शेन वार्न के निधन ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। सिर्फ 52 साल की उम्र में ही शेन वार्न की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार शेन वार्न का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ था।

Read More-केएल राहुल ने लिया संन्यास? वायरल वीडियो देख हैरान हुए फैंस

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img