17 महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए मनीष सिसोदिया, केजरीवाल को लेकर कहीं बड़ी बात

Manish Sisodia: आम आदमी पार्टी के नेता और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। मनीष सिसोदिया 17 महीने बाद जेल से बाहर आए हैं। वहीं जेल से बाहर आने के बाद मनीष सिसोदिया ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। जेल के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे जिन्होंने उनका अभिवादन किया। जेल से निकलने के बाद मनीष सिसोदिया को लेने के लिए मंत्री आतिशी और पार्टी के सांसद संजय सिंह पहुंचे थे।

मनीष सिसोदिया ने दी पहली प्रतिक्रिया

जेल से बाहर आने के बाद मनीष सिसोदिया ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। मनीष सिसोदिया ने अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने की भी बात कही है। मनीष सिसोदिया ने कहा,”आप सबको आजाद मनीष सिसोदिया का नमस्कार।17 महीने तिहाड़ में सिर्फ मैंने कष्ट नहीं उठाया, आप सभी ने भी कष्ट उठाया। बाबा साहब ने सपना देखा था कि कोई भी तानाशाही सरकार संविधान का बेजा इस्तेमाल नहीं करे। तानाशाही के खिलाफ संविधान बचाएगा। संविधान की ताकत की वजह से ही अरविंद केजरीवाल जी भी बाहर आएंगे। देश के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल बाहर निकलेंगे। हम सभी के लिए बहुत भावुक पल है। भ्रष्टाचार का एक ही काल केजरीवाल, केजरीवाल।”

राजघाट जाएंगे मनीष सिसोदिया

जेल से बाहर आने के बाद कल शनिवार को मनीष सिसोदिया सुबह 9 राजघाट जाएंगे। राजघाट जाने के बाद मनीष सिसोदिया हनुमान जी के दर्शन करने जाएंगे। मनीष सिसोदिया पार्टी नेताओं और समर्थकों से मुलाकात करेंगे। वही मनीष सिसोदिया के बाहर आने के बाद संजय सिंह ने कहा,”जेल के ताले टूट गए मनीष सिसोदिया छूट गए, 17 महीने के संघर्ष को नमन।”

Read More-‘आने वाले पीढ़ियां याद रखेगी…’ हॉकी में भारतीय टीम ने जीता मेडल, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

Hot this week

‘बहनों को धोखा तो रावण ने भी दिया था…’, CM योगी पर बरसे अखिलेश यादव

रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश में महिलाओं के...

उमर खालिद-शरजील इमाम को जेल से राहत या फिर इंतजार? हाईकोर्ट में क्या हुआ

2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित बड़ी...

PM मोदी ने खेलों को लेकर खोला बड़ा राज, बोले- सिर्फ मेडल नहीं, देश की…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया डायलॉग कार्यक्रम में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img