Tuesday, December 23, 2025

भोलेनाथ के प्रिय माने जाते हैं ये 5 राशि वाले, बरसती है विशेष कृपा

Lord Shiva Favorite Rashi: भगवान भोलेनाथ को बहुत ही दयालु देवता कहा जाता है। भोले बाबा बहुत जल्द लोगों पर प्रसन्न हो जाते हैं। कहते हैं कि अगर भोलेनाथ को नियमित और श्रद्धा पूर्वक एक लोटा जल भी चढ़ाया जाए तो भी वह अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसा देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान शिव को यह पांच राशि बहुत प्रिय हैं। इस राज के जातक अगर सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा- अर्चना करें तो वह बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं।

भोलेनाथ को प्रिय है ये पांच राशि

मेष राशि: यह राशि भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है। मेष राशि के जातक अगर भगवान शिव की पूजा श्रद्धापूर्वक करते हैं तो उनके सभी बिगड़े हुए काम बनते हैं। क्योंकि मेष राशि के स्वामी मंगल हैं और शिव जी की कृपा से उनके सारे काम बन जाते हैं। इस राशि के जातक सावन में रोजाना तांबे के लोटे में गुड़ और लाल चंदन डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

तुला राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग दूसरों की बहुत जल्द मदद करते हैं जिसकी वजह से भोलेनाथ इन पर बहुत प्रसन्न रहते हैं। तुला राशि के जातक सावन में रोजाना पानी में मिश्री डालकर शिव जी का अभिषेक करें।

कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी शनि देव है और भगवान शिव इन जातकों पर विशेष मेहरबान रहते हैं। इन जातकों की मेहनत पर शिवजी बहुत प्रसन्न रहते हैं भोलेनाथ खूब सुख समृद्धि देते हैं। रोजाना सावन में शिवलिंग पर गाने का रस चढ़ाएं।

मकर राशि: इस राशि के स्वामी शनि देव हैं और शनि देव भगवान शिव को अपना आराध्य मानते हैं। शिव जी के भक्तों को शनि कभी कष्ट नहीं देते हैं। इस राशि के जातक सावन में रोजाना शिवलिंग पर जल में काले तिल मिलाकर अर्पित करें।

कर्क राशि: कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है। भगवान शिव कर्क राशि वालों पर हमेशा रक्षा करते हैं और उन्हें सभी परेशानियों से बचाते हैं। शिवजी की विशेष कृपा पाने के लिए कर्क राशि के जातक सावन में चांदी के लोटे से शिवलिंग का दूग्धाभिषेक करें।

Read More-भूल कर भी झाड़ू से जुड़ी ना करें ये छोटी सी गलती, घर में छा जाएगी कंगाली

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img