Tuesday, December 23, 2025

सावन के किसी भी सोमवार को घर लाएं ये चीजें, चमक उठेगी किस्मत

Sawan Somwar: 22 जुलाई से सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। सावन के सोमवार के व्रत को रखने से भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सावन के महीने में कुछ चीजें खरीद कर घर लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। आज सावन का दूसरा सोमवार है। सावन के किसी भी सोमवार को इन चीजों में से कोई भी चीज खरीद कर घर लाएं तो बहुत ही विशेष माना जाता है।

तांबे का त्रिशूल

भगवान शिव को त्रिशूल बहुत प्रिय है। भगवान शिव के हाथों में त्रिशूल विराजमान रहता है। इसीलिए सावन के महीने में तांबे का ससुर घर लाना बहुत ही शुभ माना गया है। आपके जीवन में आ रही बाधा दूर हो जाती है और हर संकट टल जाता है।

गंगाजल

गंगाजल को बहुत ही पवित्र माना गया है। गंगाजल पूजा पाठ के दौरान शुद्धिकरण के लिए प्रयोग किया जाता है। सावन के महीने में शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाना बहुत ही विशेष माना जाता है। सावन में गंगाजल घर लाने से व्यक्ति का भाग्योदय होता है।

बेलपत्र

सावन के महीने में शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से वह खुश होते हैं और भक्तों के हर कष्ट दूर कर देते हैं। सावन में बेलपत्र घर में लाने से घर में खुशियां आती है और सुख शांति बनी रहती है।

शमी का पौधा

सावन के महीने में घर में शमी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। शमी के पौधे के पत्ते शिवलिंग पर चढ़ने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सोमवार के दिन शमी का पौधा घर में जरूर लाना चाहिए।

Read More-गलती से भी इस दिन नहीं जलना चाहिए दूध माना जाता है बहुत अशुभ, हो सकती है धनहानि

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img