UP के हाथरस में हुआ बड़ा हादसा, भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मचने से 90 लोगों की मौत

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक बहुत बड़ा हादसा हो गया है। जहां पर भोले बाबा के चल रहे सत्संग में भगदड़ मचने से 27 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में सबसे ज्यादा महिलाओं की संख्या है। इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। एटा के सीएमओ डॉक्टर उमेश कुमार त्रिपाठी ने 90 लोगों के मरने की पुष्टि की है। यह हादसा हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के फुलरई गांव में हुआ है।

सत्संग समापन होने के बाद मची भगदड़

मिली जानकारी के अनुसार यहां सत्संग एट और हाथरस बॉर्डर के रतीभानपुर में चल रहा था। सत्संग समापन के बाद भगदड़ से हादसा हुआ भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शव एटा मेडिकल कॉलेज में पहुंचाए गए हैं। इस हादसे में 90 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। वही इस हादसे से हड़कंप मच गया है।

सीएम योगी ने जताया दुख

वही इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञा लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Read More-‘मैने सदन में सब सही बात बोली है…’ लोकसभा में दिए गए भाषण के हटाए गए शब्द पर भड़के राहुल गांधी,स्पीकर को लिखी चिट्ठी

Hot this week

PM मोदी ने इंडोनेशिया की संसद से दिया बड़ा संदेश, बिना नाम लिए चीन पर साधा निशाना?

इंडोनेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img