Thursday, December 4, 2025

5 दिन से भूख हड़ताल पर बैठी जल मंत्री की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Atishi Admitted: 5 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठी जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ गई है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतिशी पिछले 4 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी हैं। उन्होंने कहा है कि हरियाणा दिल्ली के हिस्सो का पानी नहीं दिया जा रहा है। जल मंत्री आतिशी की 24-25 जून की दरमियान रात तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह और अन्य पार्टी नेता आतिशी को देर रात लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के डॉक्टरों के पास लेकर पहुंचे। अस्पताल ले जाते हुए उनका एक वीडियो भी सामने आया है।

अस्पताल ले जाते हुए वीडियो आया सामने

जिस समय जल मंत्री आतिशी को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था उसका एक वीडियो भी सामने आया है। सामान्य पार्टी में एक वीडियो शेयर करते हुए उनके स्वस्थ होने की कामना की है। वीडियो में आतिशी स्ट्रेचर पर एंबुलेंस से अस्पताल जाती हुई नजर आ रही है। वीडियो को शेयर करते हुए देखा गया है कि,”जल मंत्री आतिशी जी की तबियत बिगड़ी। उनका ब्लड शुगर लेवल आधी रात को 43 और सुबह 3 बजे 36 तक गिर गया, जिसके बाद LNJP अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें भर्ती करने की सलाह दी। वह पिछले पांच दिनों से कुछ भी नहीं खा रही हैं और हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने की मांग पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।”

जल मंत्री का वजन भी हुआ कम

आपका बता दे जल मंत्री आतिशी का वजन भी कम हो गया है।डॉक्टर्स ने जांच के बाद बताया था कि आतिशी का वजन 2.2 किलोग्राम घट गया है और उनका ब्लड प्रेशर भी लो है, जो कि चिंताजनक है। फिलहाल, उनका वजन 63.6 किलो है।

Read More-पहली ही बारिश में टपकने लगा राम मंदिर की छत से पानी, मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने किया बड़ा खुलासा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img