Tuesday, December 23, 2025

फूंक -फूंककर रखना होगा इन राशि वालों को कदम, बुद्ध करने जा रहे गोचर

Budh Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन मानव जीवन पर बहुत ही गहरा प्रभाव डालती है। ग्रहों के राजकुमार बुध बहुत जल्द राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध ग्रह को वाणी, बुध और व्यापार का कारक माना जाता है। 14 जून 2024 को बुध राशि परिवर्तन करके वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे इन चार राशि वालों को बहुत ही सावधान रहना होगा। 20 दिनों तक इन चार राशि वालों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

कर्क राशि

यह समय आपके लिए चिंता का है। आपको किसी न किसी चीज की टेंशन खाए जा सकती है। कर्क राशि वालों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान आप किसी का मजाक ना उड़ाएं नहीं तो आप पर भारी पड़ सकता है। अगले कुछ दिन आपको सावधान रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि

धन का निवेश करने से बचे वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस दौरान स्टॉक मार्केट में पैसा निवेश करने से बचे। आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है परिवार की तरफ से कोई अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

कन्या राशि

यह समय आपके लिए चिंता का है आप किसी बात को लेकर टेंशन ले सकते हैं जिसकी वजह से आपको बीमारी भी घेर सकती है। कन्या राशि वालों को इस दौरान बहुत ही सावधान रहना होगा।

धनु राशि

14 जून के बाद धनु राशि के जातक को फूंक- फूंक कर कदम रखना होगा। इस दौरान आपको ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है जिससे आपके रिश्ते अपनों के साथ खराब हो सकतें। इसका असर आपके बिजनेस पर भी पड़ता दिखाई देगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे शुक्र, पैसों में खेलेंगे ये तीन राशि के लोग

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img