Tuesday, December 30, 2025

पितृ दोष को दूर करने के लिए जेष्ठ अमावस्या पर कर ले ये 4 चमत्कारी उपाय, प्रसन्न होंगे पितर

Jyeshtha Amavasya 2024: पितृदोष को दूर करने के लिए अमावस्या की तिथि को बहुत ही शुभ माना जाता है। अमावस्या तिथि पर पितरों का तर्पण और दान पुण्य किया जाता है। जेष्ठ महीने की अमावस्या भी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। जेष्ठ महीने की अमावस्या 6 जून को मनाई जाएगी इस दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए कुछ अचूक उपाय बताए गए हैं जिनको करने से आप के ऊपर से पितृदोष दूर हो जाएगा।

पीपल के पेड़ पर अर्पित करें जल

जेष्ठ के अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करना लाभदायक माना जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। अगर आप इस उपाय को करेंगे तो पितर आप पर प्रसन्न होंगे।

शनि देव की करें पूजा

जेष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती भी मनाई जाती है। इस दिन शनि देव की कृपा पाने के लिए आप मंदिर में जाकर शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें। ऐसा करने से आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाएगी और आप के बिगड़े हुए काम बनेंगे।

गरीबों को खिलाएं भोजन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जेष्ठ की अमावस्या पर गरीबों को भोजन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। जेष्ठ अमावस्या पर आप जरूरतमंदों को क्षमता अनुसार भोजन कराएं और दान भी दें।

काले तिल का उपाय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जेष्ठ अमावस्या पर काले तिल से पितरों का तर्पण करना चाहिए। पवित्र नदियों में स्नान भी करना चाहिए। उसके बाद काले तिल को प्रभावित करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे शुक्र, पैसों में खेलेंगे ये तीन राशि के लोग

Hot this week

दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर बोलेरो पर पलटा ट्रक, चालक की कुचलकर मौत

रामपुर जिले के थाना गंज क्षेत्र में रविवार शाम...

सिंगल-डबल भूल गए अभिषेक शर्मा! एक घंटे में 45 छक्कों से मचा दी तबाही

टीम इंडिया के उभरते सितारे और मौजूदा समय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img