UP में फिर दिखा बीजेपी का दबदबा, जाने कैसा रहा INDIA गठबंधन का हाल? देखे एग्जिट पोल आंकड़े

एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा का दबदबा उत्तर प्रदेश में कायम है। उत्तर प्रदेश में एनडीए के खाते में अधिक सीटें आ रही हैं तो वही इंडिया गठबंधन का हाल बुरा होता हुआ दिखाई दे रहा है।

250
yogi adityanath and narendra modi

UP Lok Sabha Exit Pol Result: आज शनिवार को सातवें और अंतिम चरण का मतदान खत्म हो चुका है। इसके तुरंत बाद ही एग्जिट पोल सामने आ गई है। एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि यह तो तभी साफ होगा जब 4 जून को चुनावी नतीजे सामने आएंगे। देश की राजनीति में उत्तर प्रदेश हर सियासी दल के लिए हमेशा अहम रहा है। इस राज्य में सबसे अधिक 80 लोकसभा सीटे है। एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा का दबदबा उत्तर प्रदेश में कायम है। उत्तर प्रदेश में एनडीए के खाते में अधिक सीटें आ रही हैं तो वही इंडिया गठबंधन का हाल बुरा होता हुआ दिखाई दे रहा है।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी को मिल सकती है इतनी सीटें

मतदान खत्म होने के बाद तुरंत ही सभी एजेंसियां अपनी-अपनी एग्जिट पोल के आंकड़े सामने ला रही हैं। जिसमें स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स ने भाजपा को उत्तर प्रदेश में 58 से 66 सीटे मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं इंडिया गठबंधन को 14 -22 लोकसभा सीटे मिल सकती हैं। वही जन की बात की एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को उत्तर प्रदेश में 68-74 सीटे मिलने का अनुमान लगाया है। वही इंडिया गठबंधन को 12 से 6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वही रिपब्लिक भारत मैटराइज ने 80 सीटों में से 69-74 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है जबकि इंडिया गठबंधन को 6 से 11 सीटे मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। एग्जिट पोल के ज्यादातर अनुमानों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 65 -70 सीटें मिलने का अनुमान है।

इस दिन आएंगे चुनावी नतीजे

एग्जिट पोल से सिर्फ अनुमान लगाया जा सकता है लेकिन असली नतीजा तो 4 जून को आएंगे। आज शाम 5:00 बजे सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो गई है। 4 जून 2024 को फिर से देश का नया प्रधानमंत्री कौन बनेगा यह सामने आ जाएगा। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 63 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार भाजपा उत्तर प्रदेश में 80 सीटों मैं कितने सीटें जीतती है यह 4 जून को पता चलेगा।

Read More-एग्जिट पोल के आंकड़े आए सामने, जाने किसको कितनी मिल रही सीटे