Sunday, December 21, 2025

पति के साथ वोट डालने पहुंची प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण, सलमान खान के बुजुर्ग माता-पिता ने भी किया मतदान

Loksabha Chunav: महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। लोकसभा चुनाव के बीच मुंबई में आज मतदान किया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड के तमाम सितारे अपना कीमती वोट डालने पहुंच रहे हैं। अक्षय कुमार से लेकर तब्बू, जाह्नवी कपूर ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया है। वही विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने भी वोट डाला है। अपना मतदान करने के लिए बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ मतदान स्थल पर पहुंची हैं और उन्होंने वोट डाला है।

मतदान करने पहुंची दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस समय प्रेग्नेंट है और वह अपने प्रेग्नेंसी जर्नी को इंजॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ वोट डालने पहुंची। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया है। व्हाइट शर्ट में दीपिका पादुकोण का बेबी बंप सब दिखाई दे रहा था। इस दौरान उनके पति रणवीर सिंह भी उनके साथ नजर आए हैं। दीपिका पादुकोण के अलावा विद्या बालन ने भी वोट डाला है। विद्या बालन ट्रेडिशनल अवतार में वोट डालने पहुंची।

सलमान खान के माता-पिता ने भी डाला वोट

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान के माता-पिता सलीम खान और सलमान खान लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंची। इस दौरान सलमान खान के पिता सलीम खान अपने सिक्योरिटी गार्ड और हेल्पर की मदद से पोलिंग बूथ पर जाते हुए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सलीम खान ने ब्लैक शर्ट के साथ ब्लू डेनिम पहनी थी वह अपने सिक्योरिटी गार्ड का हाथ थामे हुए मतदान करने पहुंचे थे। सलमान खान की मां भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंची थी। वहीं आमिर खान की बेटी इरा खान अपने भाई के साथ मतदान करने पहुंची थी।

Read More-वोट न डालने वालों पर भड़का बॉलीवुड का ये फेमस एक्टर, कहा-‘मतदान करने वालों पर होनी चाहिए करवाई…’,

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img