सैम पित्रोदा ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा, नस्लीय बयान देकर विवादों में घिरे थे कांग्रेस नेता

जय राम रमेश ने बताया कि सैम पित्रोदा ने खुद अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। वहीं कांग्रेस ने उनके इस्तीफे को स्वीकार भी कर लिया है।

142
Sam Pitroda

Sam Pitroda Resigns: नस्लीय बयान देकर विवादों में घिरे सैम पित्रोदा ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी कांग्रेस के गद्दार नेता जयराम रमेश ने दी है। जय राम रमेश ने बताया कि सैम पित्रोदा ने खुद अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। वहीं कांग्रेस ने उनके इस्तीफे को स्वीकार भी कर लिया है।

कांग्रेस के अध्यक्ष पद से सैम पित्रोदा ने दिया इस्तीफा

जय राम रमेश ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा,”सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।” हालांकि सैम पित्रोदा ने इस्तीफा क्यों दिया इसके पीछे की अभी तक वजह सामने नहीं आई है। लेकिन उन्होंने यह इस्तीफा उस समय दिया है जब वह नस्लीय टिप्पणी को लेकर विवादों में चल रहे हैं।

नस्लीय बयान देकर विवादों में आ गए थे सम पित्रोदा

बुधवार को पित्रोदा का एक बयान सामने आया जिसमें उन्होंने पूर्वी भारतीयों के चाइनीज लोगों और दक्षिण भारतीय लोगों के अफ्रीकन लोगों जैसे दिखने की बात कही थी। इस बयान के सामने आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया था। सैम पित्रोदा इस बयान की वजह से काफी विवादों में घिर गए थे। मेघालय के मुख्यमंत्री ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की थी।पित्रोदा के बयान को मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया था।

Read More-कानपुर में BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंची अक्षरा सिंह और मोनालिसा, भोजपुरी एक्ट्रेस को देखने उमड़ी लोगों की भीड़