Sunday, December 21, 2025

‘शहजादे को PM बनाने के लिए उतावला हो रहा पाकिस्तान’, गुजरात में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

Lok Sabha Election 2024: गुजरात में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे हैं। पीएम मोदी ने गुजरात में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान कांग्रेस सरकार बनाने के लिए उतावला हुआ जा रहा है। उन्होंने कहा कि इधर कांग्रेस मर रही है तो वहां पाकिस्तान रो रहा है। पाकिस्तान भारत में कमजोर सरकार बनना चाहता है। जो देश कभी आतंकी एक्सपोर्ट करता था वह आटे के इंपोर्ट के लिए दर-दर भटक रहा है।

भारत में कमजोर सरकार चाहता है पाकिस्तान-मोदी

गुजरात में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि,’पाकिस्तान भारत में कमजोर सरकार चाहता है जैसी कि 2014 से पहले की सरकार थी, एक ऐसी सरकार इसके तहत मुंबई में आतंकवादी हमले संभव थे। जितने साल हमारे देश में कांग्रेस सरकार रही तब पाकिस्तान का बहुत डर था।
पाकिस्तान के आतंक का टायर पंचर हो गया है। जो देश कभी आतंकी एक्सपोर्ट करता था वह आते के इंपोर्ट के लिए दर-दर भटक रहा है, जिसके हाथ में कभी बम गोला था उसके हाथ में आज भीख का कटोरा है। संयोग देखिए, आज भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है मजा यह है कि यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है।’

‘कांग्रेस के लिए पाकिस्तान नेता दुआ कर रहे’

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, ‘कांग्रेस के लिए पाकिस्तान नेता दुआ कर रहे हैं। शहजादे को प्रधानमंत्री बनने के लिए पाकिस्तान उतावला हुआ जा रहा है और कांग्रेस तो पाकिस्तान की मुरीद ही है। पाकिस्तान और कांग्रेस की ये पार्टनरशिप पूरी तरह एक्सपोज हो गई है। आज लोग पूछ रहे हैं कि आखिर कांग्रेस इतनी बौखलाई क्यों हुई है कांग्रेस आज फेक फैक्ट्री यानी फर्जी माल की फैक्ट्री बन गई है।’

Read More-सोनिया गांधी के खिलाफ BJP ने उतारा अपना उम्मीदवार,रायबरेली सीट से घोषित किया प्रत्याशी

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img