Saturday, December 20, 2025

‘BJP का महाराष्ट्र में अंतिम संस्कार होगा…’, PM मोदी को लेकर संजय राउत ने दिया बड़ा बयान

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच लगातार राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच बयानबाजी देखने को मिल रही है। अब इसी बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जो चर्चा में आ गया है। संजय राउत ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी का अगर कहीं अंतिम संस्कार होगा तो महाराष्ट्र में होगा आप देख लीजिए। इसीलिए उनकी आत्मा महाराष्ट्र में बीजेपी के शमशान की तरह भटक रही है। संजय राउत के इस बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मच गई है।

बीजेपी पर संजय राउत ने बोला हमला

संजय राउत ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि,”उनका महाराष्ट्र से कोई लेना-देना नहीं है। यह आत्मा जो मोदी जी की भटक रही है। यह आत्मा जो दिल्ली और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में आती है वह बार-बार महाराष्ट्र में क्यों भटक रही है? इसीलिए भटक रही क्योंकि महाराष्ट्र बीजेपी के लिए 4 जून के बाद एक शमशान की तरह होने वाला है। इसीलिए उनकी आत्मा महाराष्ट्र में बीजेपी के शमशान की तरह भटक रही है। हमने यह तय किया जो महाराष्ट्र के दुश्मन है। जिसने महाराष्ट्र होने की साजिश की है चाहे शरद पवार हो, चाहे उद्धव ठाकरे हो उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की है। उनकी आत्मा जो है महाराष्ट्र मुंबई में भटक रही है।”

BJP ढोंग रचने वाली पार्टी है- संजय राउत

संजय रावत ने आगे कहा,”भारतीय जनता पार्टी एक ढोंग रचने वाली पार्टी है, कर्नाटक में 2800 वीडियो वायरल हो गए हैं एक व्यक्ति के जो बीजेपी के परिवार के सदस्य हैं। मोदी जी का परिवार कितना बड़ा है। देखिए उनके परिवार के सदस्य 2800 बलात्कार करते हैं। इस प्रकार का काम अगर कोई कर सकता है तो वह भटकती आत्मा ही कर सकती है मोदी जी अपने परिवार के लिए वोट मांग रहे हैं। एक बलात्कारी महिलाओं पर अत्याचार करने वाले एक व्यक्ति के लिए मोदी वोट मांगते हैं।”

Read More-UP:शिक्षा मंत्री के काफिले ने मासूम समेत तीन को रौंदा, अस्पताल में भर्ती

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img