मांग में सिंदूर,हाथ में चूड़ा… लाल साड़ी में शादी के बाद पहली बार स्पाॅट हुई आरती सिंह, पति के साथ दिए पोज

Arti Singh: टीवी की अभिनेत्री और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने अभी हाल ही में शादी रचाई है। आरती सिंह की शादी भी काफी चर्चा मे रही है। अपनी शादी में आरती सिंह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी आरती सिंह की शादी की कई सारी तस्वीरें भी सामने आई थी। आरती सिंह की शादी में उनके मामा गोविंद भी पहुंचे थे। शादी के बाद आरती सिंह कैसी दिखती हैं यह देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शादी के बाद आरती सिंह कैमरे के सामने पहली बार स्पॉट हुई है।

शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुई आरती सिंह

टेलीविजन की अभिनेत्री आरती सिंह शादी के बाद अपने ससुराल में काफी खुश हैं। आरती सिंह शादी के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आई है और इस दौरान उन्होंने पति का हाथ थामे पैपराजी के सामने जमकर पोज भी दिए हैं। मांग में सिंदूर गले में मंगलसूत्र पहने हुए आरती सिंह बहुत ही प्यारी लग रही हैं इसी के साथ उन्होंने लाल रंग का चूड़ा और लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। खुले बालों को लहराते हुए आरती सिंह अपने पति दीपक चौहान के साथ पोज दे रही हैं। आरती सिंह के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं और उन्हें ढेर सारी बधाइयां भी दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आरती की खूबसूरती पर दीवाने हुए फैंस

आरती सिंह की खूबसूरती पर फैंस दीवाने हो गए हैं और लगातार न्यूली वेड कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,’आरती का ड्रेसिंग सेंस कमाल का है।’ वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, ‘वाह आरती कितनी खूबसूरत लग रही हो।’ एक यूजर ने लिखा, “अगर आरती ने लड़का चुना है तो फिर उस लड़के में कुछ तो बात होगी।” आपको बता दें सिंह की शादी में मामा गोविंदा ने भी धांसू एंट्री मारी थी।

Read More-हनुमानजी की शरण में पहुंचे Anupama Kher, किए 300 साल पुराने मंदिर के दर्शन

Hot this week

ममता का इनकार, विधानसभा भंग, अब किसके हाथ में होगी पश्चिम बंगाल की कमान?

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद राजनीतिक हलचल...

आंधी-तूफान में घिरा डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर, पायलट के फैसले ने टाल दिया बड़ा खतरा?

Breaking News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुरुवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img