Salman Khan के घर के बाहर चलाई गई ताबड़तोड़ गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है कहा जा रहा है कि सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। वही आपको बता दे इससे पहले मार्च में सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

सूत्रों के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच और एटीएस की टीम मौके पर पहुंच रही हैं। सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन राउंड फायरिंग की गई। बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और भाग गए। घटना सुबह लगभग 4:55 बजे की है। जिस समय यह घटना हुई उसे समय सलमान खान घर पर ही थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

लॉरेंस बिश्नोई कई बार दे चुका है धमकी

सलमान खान को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। उसने खुलेआम एक इंटरव्यू देते हुए कहा था कि उसके जीवन का एक ही लक्ष्य सलमान खान को मारना। सलमान खान को वाई प्लस सुरक्षा भी दी जा चुकी है। पिछले साल सलमान खान के ऑफिस में एक धमकी भरा ईमेल भी भेजा गया था। सलमान खान के करीबी प्रशांत गुंजालकर को रोहित गर्ग से धमकी भरा ईमेल मिला था। ईमेल के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गोल्डी बरार और रोहित गर्ग के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।

Read More-टीआरपी गिरने की वजह से बंद होने जा रहा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’? शो के निर्माता ने किया बड़ा खुलासा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img