बहुत जल्द दुल्हन बनने वाली है टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह, शादी की डेट आई सामने

Aarti Singh: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री आरती सिंह(Aarti Singh) बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आरती सिंह (Aarti Singh) इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। अब इस बात आरती सिंह ने खुद मोहर लगा दी है। आरती सिंह (Aarti Singh) की शादी की डेट भी सामने आ गई है बहुत जल्द आरती सिंह दुल्हन बनने वाली हैं।

आरती सिंह ने अपने बर्थडे पर फैंस को बहुत ही खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ फोटो शेयर करते हुए अपनी शादी की डेट को रिवील किया है। गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है,”दीपक की आरती 20 दिनों बाद हम हमेशा के लिए एक हो जाएंगे। यानी की 25 तारीख को आरती अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी रचाने वाली है। आरती सिंह की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

आरती सिंह को फैंस दे रहे बधाई

टीवी एक्ट्रेस और गोविंदा की भाजी आरती सिंह को फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘वाह क्या नाम है… आरती हमेशा दीपक में होती है दोनों का साथ तो हमेशा से है। एक के बिना दूसरा अधूरा है।’ वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा है बहुत प्यारी लग रहे हो। आरती सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने मायका, उड़ान, वारिस, ससुराल सिमर का जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं।

Read More-माधुरी दीक्षित की आवाज ने फैंस को किया मदहोश, एक्ट्रेस में खुद गाया गाना

Hot this week

क्या किसी बड़े खतरे का संकेत? ईरान के बंदर अब्बास में आया भूकंप

ईरान के दक्षिणी शहर बंदर अब्बास में शनिवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img