Monday, December 29, 2025

सुनील ग्रोवर के साथ कपिल शर्मा ने मनाया जन्मदिन, काटा स्पेशल केक

Kapil Sharma Birthday: टेलीविजन इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सुनील ग्रोवर इस समय कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में नजर आ रहे हैं। क्योंकि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा को द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में एक साथ देखा जा रहा है। द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के बीच फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। 2 अप्रैल को कपिल शर्मा को बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं मिली हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के बर्थडे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के लिए गाना गाते नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रहा कपिल के बर्थडे का वीडियो

आपको बता दे कि फेमस कॉमेडियन कपिल के बर्थडे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा एक स्पेशल के काटते नजर आ रहे हैं जिसके बाद कपिल शर्मा ने अपनी पत्नी को केक खिलाया है। जब कपिल शर्मा ने के काटा तब सुनील ग्रोवर हैप्पी बर्थडे टू यू गाना गाते नजर आ रहे हैं। फेमस सिंगर गुरु रंधावा ने सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के बर्थडे का वीडियो शेयर किया है। जिसे कपिल शर्मा के फैंस को पसंद कर रहे हैं।

सुनील और कपिल के बीच चल रही थी अनबन

रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड के फेमस अभिनेता सुनील ग्रोवर और फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा के बीच साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त लड़ाई हो गई थी। जिसके बाद सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा शो को भी छोड़ दिया था। काफी लंबे समय तक सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच अनबन रही लेकिन अब सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच समझौता हो गया है। लेकिन आप एक बार फिर से टेलीविजन पर सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की जोड़ी दिखाई दे रही है।

Read More-पंत की बल्लेबाजी के फैन बने शाहरुख खान, KKR के मालिक ने खड़े होकर बजाई ताली

Hot this week

दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर बोलेरो पर पलटा ट्रक, चालक की कुचलकर मौत

रामपुर जिले के थाना गंज क्षेत्र में रविवार शाम...

सिंगल-डबल भूल गए अभिषेक शर्मा! एक घंटे में 45 छक्कों से मचा दी तबाही

टीम इंडिया के उभरते सितारे और मौजूदा समय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img