जेल में बिगड़ी मुख्तार अंसारी की तबीयत, आनन- फानन में अस्पताल में कराया गया भर्ती

Mukhtar Ansari News: माफिया मुख्तार अंसारी की एक बार फिर से तबीयत खराब हो गई है जिसके चलते उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस समय मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है। जहां पर उनकी तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हार्ट स्ट्रोक की शिकायत पर मुख्तार अंसारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही आपको बता दे इससे पहले भी मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब हो चुकी है। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

कड़ी सुरक्षा में माफिया को ले जाया गया अस्पताल

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की तबीयत फिर से बिगड़ने की खबर सामने आई है। आनन- फानन में उसे जेल से मेडिकल कॉलेज ले गए हैं। बांदा मेडिकल कॉलेज में भी पुलिस पहुंची हुई है। बांदा जेल से एंबुलेंस आज शाम 7:00 बजे के करीब कॉलेज गई थी.

मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी ने कही ये बात

मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने कहा कि,’अभी तक परिवार के पास कोई ऑफिशियल टेलीग्राम नहीं आया है। वही मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा कि दिन में भी एक बार मुख्तार अंसारी बेहोश हुआ था। आपको बता दे जब मुख्तार अंसारी की इससे पहले तबीयत खराब हुई थी उसे दौरान मुख्तार अंसारी के भाई ने दावा किया था। उसके भाई को जेल में दो बार खाने में जहर दिया गया है।

Read More-अरविंद केजरीवाल की ED की कस्टडी में बिगड़ी तबीयत, 46 तक की गिरा शुगर लेवल

Hot this week

‘पंजाब में SIR नहीं होने देंगे’, भड़के भगवंत मान, बोले- PM मोदी बताएं आखिर…

पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img