Friday, January 23, 2026

जेल में बंद एल्विश यादव को मिली बेल, यूट्यूबर को कोर्ट से मिली बड़ी राहत

Elvish Yadav: सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने चार दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद एल्विश यादव के फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था। अब होली से पहले एल्विश यादव के फैंस के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आई है। एल्विश यादव को ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर कोर्ट से जमानत मिल गई है अब एल्विश यादव घर पर होली मना सकते हैं।

14 दिन की न्याय हिरासत में भेजा गया था जेल

आपको बता दे एल्विश यादव को सांपों और उसके जहर के पार्टियों में इस्तेमाल के मामले में 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।एल्विश यादव की जमानत याचिका पर 22 मार्च को कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने एल्विश यादव को जमानत दे दी है। एल्विश यादव के वकील प्रशांत राठी ने कहा कि दालत ने एल्विश यादव को 50,000 रुपये की दो जमानत राशि पर जमानत दी है।एल्विश यादव के वकील प्रशांत राठी ने गुरुवार को कहा था कि उन्होंने जमानत याचिका दाखिल की है। शुक्रवार को कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने एल्विश यादव को जमानत दी है।

27 मार्च मकै इस मामले में होगी पेशी

फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव को 27 मार्च को भी पेश होना होगा। 27 मार्च को एलविश यादव की यूट्यूबर मैक्सटर्न की पिटाई के मामले में पेशी होगी। एल्विश ने अपने साथियों के साथ 8 मार्च को एक मॉल में सरेआम में मैक्सटर्न को बुरी तरह पीटा था।

Read More-गिरफ्तार हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, AAP कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img