Friday, November 14, 2025

प्रियंका के बाद निक जोनस की भी हुई मुंबई में एंट्री, फैमिली के साथ इंडिया में होली मानेंगे हॉलीवुड स्टार?

Nick Jonas: निक जोनस हॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर है। इसके अलावा निक जोनस ने अपने सिंगिंग से भी खूब लाइमलाइट लूटी है। अमेरिका में निक जोनस की बहुत तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद निक जोनस भारत में भी खूब लोकप्रिय हो गए हैं। आपको बता दे कि बॉलीवुड की हसीना प्रियंका चोपड़ा कुछ दिनों पहले भारत आई है। प्रियंका चोपड़ा के बाद उनके पति और हॉलीवुड स्टार निक जोनस भी मुंबई आ गए हैं।

मुंबई पहुंचे निक जोनस

इस समय सोशल मीडिया पर स्टार निक जोनस की कई सारी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वायरल तस्वीर में अमेरिकी सिंगर निक जोनस को मुंबई एयरपोर्ट में देखा जा सकता है। इस दौरान निक जोनस में ऑल वाइट ड्रेस पहन रखी है। इसके बाद अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि निक जोनस भारत में ही पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ होली का त्यौहार मनाएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

भारत में है प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बहन मीरा चोपड़ा की कुछ दिनों पहले शादी हुई थी लेकिन बहन की शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा भारत नहीं आ पाई थी। लेकिन 14 मार्च को प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती चोपड़ा के साथ मुंबई आ गई है। इसके बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भारत में ही मौजूद है।

Read More-शाहरुख खान के घर Ed Sheeran ने गया गाना, सिंगर की आवाज में खोए एक्टर

Hot this week

अस्पताल से डिस्चार्ज हुई कैटरीना कैफ, न्यूबॉर्न बेबी के साथ दिखी एक्ट्रेस

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री कैटरीना कैफ हाल ही में...

अबकी बार किसका बिहार? विधानसभा चुनाव पर अंतिम फैसला आज

बिहार की राजनीति आज एक बार फिर इतिहास रचने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img