Tuesday, February 10, 2026

महाशिवरात्रि पर घर में लगाएं ये पौधे, प्रसन्न होंगे महादेव

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती और महादेव का विवाह हुआ था। फागुन का महीना होली की वजह से वैसे भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है इस महीने में महाशिवरात्रि का पर्व भी मनाया जाता है। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 8 मार्च 2024 को मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि के दिन घर में कुछ पौधे ऐसे हैं जिनको लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि वह कौन-कौन से पौधे हैं जो महाशिवरात्रि के दिन घर में लगाने चाहिए।

बेलपत्र का पौधा

महाशिवरात्रि के दिन बेलपत्र का पौधा उत्तर और पूर्व दिशा में अपने घर में लगाना चाहिए क्योंकि बेलपत्र महादेव को बहुत ही प्रिय है। शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित चढ़ाने से भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं।

धतूरे का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार वैसे तो घर में अगर कांटेदार पौधे लगाए जाए तो अशुभ माने जाते हैं लेकिन महाशिवरात्रि के दिन धतूरे के पौधे को घर में लगाया जा सकता है। कहा जाता है कि धतूरे के पौधे को लगाने से घर में सुख समृद्धि आती है।

शमी का पौधा

महाशिवरात्रि के दिन शमी के पौधे को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। शमी की पत्तियां महादेव पर चढ़ने से भोले बाबा प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-2 दिन बाद होने जा रहा महागोचर, चांदी की तरह चमकेगी इन 4 राशि वालों की किस्मत

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img