‘चिट्ठी आई है…’ गाने वाले पंकज उधास ने दुनिया को कहा अलविदा, संगीतकार के निधन से सदमे में फैंस

Pankaj Udhas Death: मशहूर संगीतकार और अपनी आवाज से लोगों के दिलों में राज करने वाले पंकज उधास अब इस दुनिया में नहीं रहे। पंकज उदास के निधन की खबर सुनते ही फैंस सदमे में आ गए हैं। उनका मिजाज ऐसा था कि वह जिंदगी से ही ‘मशविरा’ मांग लेते थे। मशहूर गजल सम्राट पंकज उधास ने आज सोमवार को इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। मशहूर संगीतकार के निधन से फैंस बहुत दुखी है लोग उनके पॉपुलर गानों को शेयर कर रहे हैं।

72 साल की उम्र में पंकज ने ली आखिरी सांस

मशहूर गायक पंकज उधास मैं 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। उनके करीबियों ने बताया कि पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वो पिछले कुछ महीने से किसी से मुलाकात नहीं कर रहे थे।पंकज उधास पिछले कुछ समय से मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे। इसी अस्पताल में उन्होंने आज सुबह 11 बजे आखिरी सांस ली। पंकज उधास के निधन की खबर उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

पंकज उधास को ‘चिट्ठी आई है’ से मिली थी शोहरत

पंकज उधास को ‘चिट्ठी आई है’ गजल से शोहरत मिली। यह गजल 1986 में रिलीज हुई संजय दत्त की फिल्म ‘नाम’ में इस्तेमाल की गई थी।मशहूर गायक पंकज को 2006 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है‌।

Read More-समंदर में PM Modi ने लगाई डुबकी, गहरे पानी के अंदर से पहुंचे जलमग्न द्वारका नगरी

Hot this week

देखते ही देखते ‘आउट ऑफ कंट्रोल’ हुआ रोबोट, ऑफिस में मची अफरा-तफरी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ह्यूमनॉइड रोबोट्स का इस्तेमाल दुनिया भर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img