Tuesday, December 23, 2025

इन तीन राशि वालों से सावधान रहें मीन राशि के जातक, पड़ सकता है भारी

Astrology: हमारे जीवन में राशियों का भी बहुत बड़ा महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियां होती हैं। जिनमें से मीन राशि के लोगों के जीवन मछली की तरह गजब की गठीलता होती है। मीन राशि के जातक कड़ी मेहनत से सफलताएं हासिल करते हैं। मीन राशि के जातकों के दोस्त बनते देर नहीं लगती है यह बहुत जल्द ही दोस्त बना लेते हैं। लेकिन आपको बता दे कुछ राशि के जातकों से इन्हें बहुत ही दूर रहना चाहिए इनके साथ दोस्ती करना इन्हें भारी पड़ सकता है। आईए जानते हैं वह कौन-कौन सी राशियां हैं जिनके साथ मीन राशि के जातक के तालमेल अच्छे नहीं रहते हैं।

तुला राशि

मीन राशि और तुला राशि के तालमेल अच्छे नहीं रहते हैं। तुला राशि वालों की तालमेल भरी बातें और आवश्यकता के अनुसार स्वभाव में बदलाव के चलते मीन राशि वाले परेशान हो जाते हैं। पसंद के मामले में यह दोनों की राय कतई नहीं मिलती है। जहां तुला राशि वाले लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं तो वही मीन राशि के जातक सादा जीवन जीना पसंद करते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक बहुत ही कोमल विचारों के होते हैं इनका हृदय बहुत ही कोमल होता है यह दूसरों के दुख को देख नहीं पाते और दूसरों के दुख में दुखी हो जाते हैं। हालांकि मीन राशि के लोगों को इनसे थोड़ा सचेत रहना चाहिए क्योंकि यह काम निकालने में भी बहुत माहिर होते हैं। इन्हें अगर तुमसे काम है तो बहुत ही प्यारी- प्यारी बातें करेंगे और आपसे काम निकलवा लेंगे।

सिंह राशि

मीन राशि वालों को गुरु के सानिध्य और उनके मार्गदर्शन पर चलना पसंद आता है तो वहीं दूसरी ओर सिंह राशि के लोग शेर की तरह गर्म स्वभाव वाले साहसी होते हैं। इन दोनों के कभी भी तालमेल नहीं मिलते हैं। मीन राशि वाले कमल और तेज गति होने की वजह से कठिन भरी जिंदगी को जीना पसंद करते हैं लेकिन सिंह राशि के लोग सुखमय जीवन जीना पसंद करते हैं। इन दोनों के बीच वाद- विवाद होने की ज्यादा संभावनाएं रहती हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-‘ग्रहों के राजकुमार’ कुंभ राशि में करने जा रहे प्रवेश, इन राशि वालों को होगा फायदा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img