Wednesday, February 4, 2026

पति विक्की का हाथ थामे विंटर लुक में कहां चली Ankita Lokhande? एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई एक्ट्रेस

Ankita Lokhande Vicky Jain: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री अंकिता लोखंडे को बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान अंकिता लोखंडे अकेले नहीं बल्कि पति विक्की जैन और मां के साथ नजर आ रही थी। एयरपोर्ट से अंकिता लोखंडे की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं इस दौरान अंकिता लोखंडे विंटर लुक में नजर आ रही हैं। इस तरह अंकिता लोखंडे को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह अपने ससुराल जा रही हैं।

विंटर लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई अंकिता

टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री अंकिता लोखंडे को आज बुधवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने विंटर लुक कैरी किया हुआ था। अंकित ग्रीन कलर की वूलन स्कर्ट और टॉप में दिखाई दे रही थी। इसी के साथ उन्होंने हाई बूट्स और सनग्लासेस कैरी किए हुए थे। अंकिता के साथ उनकी मां वंदना लोखंडे भी नजर आ रही थी। पूरे लुक में अंकिता लोखंडे अच्छी लग रही थी इस लुक को बिना मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने कंप्लीट किया था। अंकिता को विंटर लुक में देखकर फैंस पूछ रहे हैं कि क्या वह ससुराल जा रही हैं?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पति विक्की जैन का हाथ थामे दिखी अंकिता

इस दौरान अंकिता लोखंडे के साथ उनके पति विक्की जैन भी नजर आ रहे थे। विक्की जैन बहुत ही हैंडसम लुक में दिखाई दे रहे थे। विक्की जैन रेड शर्ट और ग्रे पैंट पहनी हुई थी। इस दौरान अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक दूसरे का हाथ थामे हुए एयरपोर्ट पर एक से बढ़कर एक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वही आपको बता दे अंकिता और विक्की जैन ने बिग बॉस 17 में काफी सुर्खियां बटोरी हैं।

Read More-एक नहीं बल्कि दो बार Esha Deol ने भरत तख्तानी के साथ रचाई थी शादी, फिर भी नहीं बचा पाई रिश्ता

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img