2 दिन तक घर में फांसी के फंदे से लटकती मिली इकलौते बेटे और माता-पिता की लाशे, सुसाइड नोट भी बरामद

MP Murder Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बहुत ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पर 2 दिन तक इकलौते बेटे और माता-पिता की लाशे फांसी के फंदे पर लटकते रही और किसी को कानों कान भनक तक नहीं लगी। जब इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो घर के अंदर का नजारा देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। दिल दहला देने वाली यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। वही घर के अंदर से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।

घर के अंदर से मिला सुसाइड नोट

शहर के हुरावली इलाके में 17 साल के इकलौते बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को घर के अंदर से बिल्डर जितेंद्र उर्फ जीतू झा प्रिंसिपल पत्नी त्रिवेणी और बेटे अचल की फांसी से लाश लटकती हुई मिली है। जैसे ही पुलिस घर के अंदर पहुंची तो हालत बहुत ही हैरान कर देने वाले थे। जीतू के दोनों हाथ चाकू से कटे हुए थे वहीं पूरे घर में खून बिखरा पड़ा था। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें देवेंद्र नाम के एक शख्स को तीनों की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है। माना जा रहा है कि जीतू ने मरने से पहले यह सुसाइड नोट लिखा था।

‘देवेंद्र को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए’

इस सुसाइड नोट में लिखा है,’मेरे बेटे की मौत का जिम्मेदार देवेंद्र पाठक है। देवेंद्र पाठक साक्षी अपार्टमेंट के सामने काली कॉलोनी में रहता है। देवेंद्र ने उसे बहुत परेशान किया था। इस वजह से उसने फांसी लगाई है। देवेंद्र को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।’ वहीं पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह घटना 26 को हुई होगी। अखबार घर के बाहर ही पड़ा हुआ था। दूध का पैकेट भी स्कूटर पर टंगी हुई मिली। दो दिनों से घर का एक भी शख्स फोन नहीं उठा रहा था जिसके बाद जीतू के रिश्तेदार घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

हत्या या फिर आत्महत्या?

वहीं हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि यह हत्या है या फिर आत्महत्या है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस की टीम घर के अंदर पहुंची तो नजारा काफी डरावना था। बैठक से लेकर किचन तक खून फैला था।बेटे अचल के कमरे में दो कटर, एक हथौड़ा मिला। पास में एक ग्रिल तक पहुंचाने के लिए एक उल्टी बाल्टी रखी हुई थी। ग्रिल भी निकली हुई थी। अब सवाल खड़ा हो रहा है की ग्रिल किसने निकाली और क्यों निकाली। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंग्लो से जांच कर रही है तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया इसके बाद डॉक्टर भी इसे सीधा आत्महत्या नहीं मान रहे हैं। वही देवेंद्र पाठक की पुलिस तलाश कर रही है।

Read More-दिल्ली के कालकाजी मंदिर में हुआ बड़ा हादसा, जागरण कार्यक्रम की स्टेज गिरने से 1 की मौत 17 घायल

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img