Thursday, December 25, 2025

शादी का न्योता देने के लिए घोड़े पर सवार होकर इस अंदाज में ससुराल पहुंची दुल्हन, देखकर हैरान हुए लोग

MP News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक अनोखी शादी देखने को मिली है। शादी होने के लिए दूल्हे को न्योता देने के लिए दुल्हन ससुराल कुछ इस अंदाज में पहुंची जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। जिसने भी इस नजारे को देखा उसने अपने मोबाइल के कमरे में कैद कर लिया। इस अनूठी शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां इंडियन दुल्हन घोड़ी पर बैठकर एक एनआरआई दूल्हे को शादी करने के लिए न्योता देने पहुंची है।

घोड़ी पर सवार होकर शादी का न्योता देने पहुंची दुल्हन

दरअसल यह शादी बुरहानपुर की है। जहां इंडियन दुल्हन घोड़ी पर बैठकर एक एनआरआई दूल्हे को शादी करने के लिए न्योता देने पहुंची है। दुल्हन के अपने घर पहुंचने पर दूल्हा भी उसके निमंत्रण को स्वीकार कर लेता है भेंट में उसे तलवार देता है।viral बुरहानपुर के गुजराती मोढ़ वणिक समाज में ही देखने को मिलता है। यह प्रथा राजा महाराजाओं के समय की प्रचलित थी। एक बार फिर से नई पीढ़ी इस प्रथा को जीवित कर रही है।

पूरे रीति रिवाज के साथ हुई शादी

दुल्हन आस्था ने शादी के 1 दिन पहले रविवार को घोड़े पर सवार होकर अपने जीवन साथी के यहां पहुंची। दूल्हे अभिजीत ने भी दुल्हन आस्था का निमंत्रण स्वीकार का तलवार भेंट की है अब दोनों का विवाह पूरी रीती रिवाज के साथ सोमवार को संपन्न हुआ। इस परंपरा को लेकर गुजराती वाणिक मोढ समाज के गोपाल देवकर ने बताया कि यह हमारे समाज की प्राचीन परंपरा है जिसे कन्या घाटडी कहा जाता है वैसे तो यह परंपरा समाज में लुप्त हो गई थी। लेकिन समाज की नई जनरेशन को जब अपने समाज की इस परंपरा के बारे में पता चला तो फिर से शुरू करने का आग्रह किया।

Read More-शादी की सालगिरह पर 58 साल के एक्टर ने पत्नी के रचाई दोबारा शादी, सामने आया वीडियो

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img