दुबई में होगा आईपीएल 2024 का ऑक्शन, जानें घर बैठे कब और कैसे देंखे लाइव

IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बिगुल बज चुका है। दुनिया की सबसे महंगी और सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन मार्च और अप्रैल में रखा गया है। पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस की निगाह इस बार आईपीएल 2024 के ऑक्शन पर होगी। आईपीएल 2024 का ऑक्शन इस बार दुबई में रखा गया है। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब खिलाड़ियों का ऑक्शन दूसरे देश में होगा। आईपीएल 2024 के ऑक्शन को क्रिकेट फैंस घर बैठे देख सकते हैं।

कब और कहां होगा आईपीएल का ऑक्शन?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन का आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से दुबई में रखा गया है। दुबई में कल सोमवार 19 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर लीग का ऑक्शन होगा। आईपीएल 2024 का ऑक्शन भारतीय समय अनुसार दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा तो वही स्थानीय समय अनुसार इस क्रिया का आयोजन 11:30 रखा गया है।

मोबाइल पर लाइव देख सकते हैं ऑक्शन

क्रिकेट फैंस इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल 2024 के ऑक्शन को क्रिकेट फैंस अपने मोबाइल पर घर बैठे भी देख सकते हैं। आईपीएल 2024 के ऑक्शन के लिए क्रिकेट फैंस को अपने मोबाइल में जिओ सिनेमा एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद लाइव आईपीएल 2024 का ऑक्शन जिओ सिनेमा एप पर देख सकते हैं। इसके अलावा टेलीविजन के स्टार स्पोर्ट नेटवर्क पर भी आईपीएल 2024 के ऑक्शन का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Read More-Rohit Sharma की कप्तानी हटने से टूटा सूर्या का दिल? MI के क्रिकेटर ने शेयर किया पोस्ट

Hot this week

पार्टी टूटी, सिंबल बदला… 5 महीने में ममता बनर्जी की सियासी तस्वीर क्यों पलट गई?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img