Sunday, December 21, 2025

शादी को छुपाने के लिए अनुष्का-विराट को बेलने पड़े थे कई पापड़, किंग कोहली से बन गए थे ‘राहुल’!

Virat -Anushka Married: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बेहतरीन खिलाड़ी विराट कोहली की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी कल कपल ने अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की है। हालांकि उनकी शादी बहुत ही सेक्रेटली तरीके से हुई थी। अनुष्का और विराट ने अपनी शादी वाले दिन तक किसी को भनक नहीं लगने दे थी। किसी को पता नहीं था कि अनुष्का और विराट की शादी कहां हो रही है। भारत से मिलो दूर इटली के टस्कनी में हुई शादी को सीक्रेट रखने के लिए अनुष्का और विराट ने कई सारे पापड़ भी बेल थे। शादी के बाद अनुष्का शर्मा ने खुद इस बात का खुलासा किया था।

विराट कोहली से बन गए थे ‘राहुल’

एक बार इंटरव्यू देते हुए अनुष्का शर्मा ने खुलासा करते हुए बताया था कि उन्होंने शादी की तैयारियों और इसको छुपाने के लिए काफी पापड़ बेले थे। अनुष्का ने बताया कि विराट कोहली को राहुल के नाम से पुकारा जाता था। दरअसल दोनों परिवारों के बीच एक ऐसी वेडिंग चाहते थे जो उन तक सीमित और उसे एक सेलिब्रेट वेडिंग की तरह ना बना दिया जाए। इसी वजह से उन्होंने इटली के टस्कनी में 800 साल पुराने एक विला में शादी की थी। इनकी शादी में सिर्फ 42 लोग ही मौजूद थे यह सिर्फ परिवार के लोग थे और बेहद ही करीबी दोस्त थे। टस्कनी के बोरगो रिसोर्ट में अनुष्का और विराट ने शादी की थी वह सर्दियों में बंद कर दिया जाता है। उसे वक्त यहां पर कोई टूरिस्ट नहीं आता है लेकिन विराट और अनुष्का की शादी के लिए इस खास तौर से खोला गया था। जिस वक्त यह शादी हुई वहां कोई और मेहमान नहीं था।

शादी में हुआ था इतना खर्चा

आपको बता दे अनुष्का और विराट की शादी में करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं अनुष्का और विराट ने अपनी शादी को खुलकर एंजॉय किया था शादी कितनी ग्रैंड रही है इसका अंदाजा इसके खर्चे से ही लगाया जा सकता है। अनुष्का और विराट की शादी में 100 करोड रुपए का खर्च हुआ था। आपको बता दे अनुष्का और विराट की शादी को 6 साल हो चुके हैं। इनकी एक बेटी भी है जिसका नाम वामिका कोहली है।

Read More-दूल्हा बना Animal फिल्म का ये फेमस एक्टर, गुपचुप तरीके से रचाई शादी

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img