Sunday, December 28, 2025

ब्रह्मास्त्र 2 में देव का किरदार निभाएगा ये फेमस स्टार, रणबीर कपूर की फिल्म को लेकर आई बड़ी अपडेट

Brahmastra 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र पिछले साल रिलीज हुई थी। 9 दिसंबर साल 2022 को रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को रिलीज किया गया था। शादी के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र फिल्म में पहली बार एक साथ नजर आए थे। अब इसी बीच ब्रह्मास्त्र 2 फिल्म को लेकर रणबीर कपूर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र 2 फिल्म में रणबीर कपूर यानी की शिव के पिता देव का किरदार यह फेमस एक्टर निभा सकता है।

ब्रह्मास्त्र 2 में देव बनेगा यह फेमस एक्टर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह का नाम इस समय ब्रह्मास्त्र 2 फिल्म के साथ जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर सिंह ब्रह्मास्त्र 2 फिल्म में देव का किरदार निभा सकते हैं। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने ब्रह्मास्त्र 2 फिल्म को साइन भी कर लिया है। ब्रह्मास्त्र 2 फिल्म में रणबीर कपूर के पिता देव का किरदार रणवीर सिंह निभाएंगे। अभी तक महाराष्ट्र 2 फिल्म में देव के रोल के लिए कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

कब रिलीज होगी ब्रह्मास्त्र 2?

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल रिलीज होने के बाद अब उनके पास ब्रह्मास्त्र 2 फिल्म का इंतजार करने लगे हैं। ब्रह्मास्त्र फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू हो सकती है। अभी तक ब्रह्मास्त्र 2 फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। ब्रह्मास्त्र फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन ने भी कैमियो रोल निभाया था और इस फिल्म में मौनी राय विलेन के किरदार में देखी गई थे।

Read More-कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए जूनियर महमूद, 67 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img