Thursday, December 4, 2025

आखिर क्यों पाकिस्तान से भारत लौटी है अंजू?IB की पूछताछ में किया बड़ा खुलासा

Anju Pakistan News: 5 महीने पहले भारत से पाकिस्तान गई अंजू अब फिर से भारत लौट आई है। बुधवार को अंजू अटारी -वाघा बॉर्डर के रास्ते हिंदुस्तान लौटी हैं। अंजू के भारत लौटने पर अब एक बार फिर से काफी चर्चा हो रही है। लोगों के मन में अब यही सवाल उठ रहा है कि आखिर अंजू 5 महीने पाकिस्तान में रहने के बाद हिंदुस्तान क्यों लौटी हैं। पाकिस्तान से लौट कर आई अंजू से पंजाब पुलिस और आईबी ने पूछताछ की। पूछताछ के दौरान अंजू ने कई बड़े खुलासे भी किए हैं। अंजू ने बताया आखिर वह हिंदुस्तान क्यों लौटी है इसके पीछे की वजह क्या है।

आईबी की पूछताछ में अंजू ने किये बड़े खुलासे

जब आईबी ने भारत लौटने के बाद अंजू से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह 21 जुलाई 2023 को पाकिस्तान गई थी वहां नसरुल्लाह से उन्होंने निकाह कर लिया। हलक इस दौरान अंजू ने शादी का कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाया है। जब अंजू से पूछा गया कि उनके पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों से संबंधित है तो अंजू ने इस बात से साफ इनकार कर दिया। अंजू ने कहा कि वह भारतीय पति अरविंद से तलाक लेंगे वह अपने बच्चों को पाकिस्तान ले जाना चाहती हैं।

पाकिस्तान की मेहमान नवाजी पर पढ़ें कसीदे

अंजू ने पाकिस्तान की मेहमान नवाजी पर भी काफी कसीदे पढ़े हैं। वहीं पाकिस्तान से लौट कर वापस आई अंजू वाघा बॉर्डर से लेकर दिल्ली एयरपोर्ट तक हिंदुस्तानी मीडिया से भागती नजर आई। आपको बता दें अंजू पाकिस्तान अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने गई थी वहां पर उन्होंने जाकर नसरुल्लाह से निकाह कर लिया और नसरुल्लाह के साथ रहने लगी।

Read More-5 महीने बाद प्यार नसरुल्लाह और पाकिस्तान को छोड़ भारत लौटीं अंजू, क्या अपना पाएंगे पति अरविंद?

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img