राम मंदिर के उद्घाटन के लिए थाईलैंड ने भेजा बेहद खास गिफ्ट! जाने

Thailand Will Send Soil To Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारी इन दिनों काफी जोरों से चल रही हैं। अयोध्या के राम मंदिर का उद्घाटन 24 जनवरी 2024 को होने जा रहा है। राम मंदिर का उद्घाटन करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आने वाले हैं। इस उद्घाटन के लिए दुनिया भर के कई देशों से तरह-तरह की चीजें सामने आ रही हैं। अब इसी बीच एक जानकारी सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि थाइलैंड से अयोध्या के राम मंदिर के लिए एक खास तोहफा आने वाला है।

थाईलैंड से आएगा राम मंदिर के लिए खास गिफ्ट!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थाईलैंड राम मंदिर के लिए मिट्टी भेजने की तैयारी में है। इस बात को लेकर विश्व हिंदू परिषद के थाईलैंड चैप्टर के अध्यक्ष सुशील कुमार सराफ ने जानकारी देते हुए कहा है कि, हम मिट्टी को अयोध्या ले जाने के लिए गोविंद बृज महाराज को सौंपने जा रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले थाईलैंड ने मिट्टी भेजने की बात कही है। अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि,’थाईलैंड का भारत के साथ गहरा सांस्कृतिक संबंध है। यह और भी मजबूत होगा। अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा है कि मुझे भी अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया है प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए कई लोग वहां जाएंगे।

पहले भी भेज चुका है दो नदियों का पानी

थाईलैंड ने पहले भी दो नदियों का पानी राम मंदिर के लिए भेजा था। वहीं राष्ट्रीय स्वयं संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि, थाईलैंड से यात्रा करने वालों के लिए राम मंदिर आकर्षण का एक अतिरिक्त बिंदु होगा। अभी तक लोग सारनाथ और बोधगया घूमने आते थे अब राम मंदिर भी आएंगे।

Read More-राजनीति में उतरने जा रही भोजपुरी की ये फेमस एक्ट्रेस, इस पार्टी से लड़ेंगी चुनाव!

Hot this week

कुंडा में गरजे बृजभूषण शरण सिंह, कहा- ‘राजा भैया का दबदबा पहले भी था, आज भी है और…’

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img