पंचतत्व में विलीन हुए राजकुमार कोहली, सोनू निगम सहित इन एक्टर्स ने आंखों से दी अंतिम विदाई

Rajkumar Kohli Funeral: आज बॉलीवुड इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा है। क्योंकि आज 24 नवंबर शुक्रवार के दिन बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार कोहली का निधन हो गया है। अचानक राजकुमार कोहली के निधन की खबर सुनकर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार कोहली के निधन की खबर से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। आज राजकुमार कोहली का अंतिम संस्कार किया गया है।

राजकुमार कोहली का हुआ अंतिम संस्कार

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर राजकुमार कोहली को आज अंतिम विदाई दी गई है। राजकुमार कोहली का आज शुक्रवार के दिन ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है। राजकुमार कोहली के अंतिम संस्कार में मशहूर गायक सोनू निगम भी पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर राजकुमार कोहली के अंतिम संस्कार का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान कोहली अपने पिता का शव एंबुलेंस से उतार रहे हैं जिसके बाद सोनू निगम और अरमान ने नाम आंखों से अंतिम विदाई दे दी है।

बाथरूम में मिला था शव

राजकुमार कोहली की उम्र 95 साल थी। 95 साल की उम्र में राजकुमार कोहली ने आखिरी सांस ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार राजकुमार कोहली आज सुबह प्रतिदिन की तरह बाथरूम में नहाने के लिए गए थे। लेकिन जब राजकुमार कोहली काफी लंबे समय तक बाथरुम से बाहर नहीं आए तब उनके बेटे को शक हुआ। इसके बाद अरमान ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया तो वहां देखा कि राजकुमार कोहली फर्श पर गिरे पड़े हैं जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने राजकुमार कोहली को मृत घोषित कर दिया।

Read More-Salman Khan ने शेयर की पिता के साथ अनदेखी तस्वीर, बोले- ‘हैप्पी बर्थडे मेरे टाइगर’

Hot this week

बस्ती: घास काटने को लेकर खूनी विवाद, युवक पर लाठी-डंडों और फरसे से हमला, चार पर केस दर्ज

बस्ती: हरैया थाना क्षेत्र के महादेवरी गांव में मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img