Monday, December 22, 2025

अगर जूझ रहे हैं आर्थिक तंगी से तो गंगा स्नान के दिन करें ये उपाय, मिलेगा गरीबी से छुटकारा

Ganga Snan 2023: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करना बहुत ही जरूरी माना जाता है। बताया जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। इस साल कार्तिक मास की पूर्णिमा 27 नवंबर सोमवार के दिन पड़ रही है। इस दिन गंगा स्नान करने से हर पापों से मुक्ति मिलती है। गंगा स्नान के दिन कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनको करने से आपको सभी प्रकार के दुखों से छुटकारा मिल जाएगा। आर्थिक तंगी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

कार्तिक पूर्णिमा के ये अचूक उपाय

-गंगा स्नान के दिन व्यक्ति सुबह उठकर स्नान कर सूर्य भगवान को जल में चावल और लाल फूल डालकर अर्पित करता है तो भगवान प्रसन्न होते हैं।

-कार्तिक पूर्णिमा यानी गंगा स्नान के दिन अगर व्यक्ति व्रत रखता है तो उसे बहुत बड़ा पुण्य मिलता है। घी और अश्व दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है।

-गंगा स्नान के दिन सरसों का तेल और तिल ,काले वस्त्र जरूर दान करें ऐसा करने से धन लाभ होता है।

-गंगा स्नान के दिन घर में सत्यनारायण भगवान की कथा जरूर करवा इस दिन भगवान को खीर और हलवे का भोग जरूर लगाए।

-गंगा स्नान की शाम को व्यक्ति अगर तुलसी के पौधे में दीप जलाकर उसके चारों तरफ परिक्रमा करता है तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Read More-गलती से भी इन 5 लोगों को नहीं खानी चाहिए मूली, खराब हो जाएगा स्वास्थ्य

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img