Thursday, December 4, 2025

दिसंबर में बनेंगे यह चार राजयोग, इन राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत 

बहुत ही जल्द साल 2023 का आखिरी माह दिसंबर आने वाला है और यह महीना कुछ लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला साबित हो सकता है। असल में वैदिक पंचांग के मुताबिक दिसंबर में 4 राजयोग बनने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों का राशि परिवर्तन और बदलती हुई चाल से समय-समय पर शुभ योग और राजयोग बनता है। दिसंबर में मंगल, शनि, शुक्र और गुरु और चंद्र की युति से राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। दिसंबर में मंगल ग्रह से रूचक राजयोग, शनि ग्रह से शश राजयोग, शुक्र ग्रह से मालव्य राजयोग और गुरु-चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग का बनने जा रहा है। इन चार प्रकार के राजयोग से कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी। जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां हैं जिनके ऊपर इन चार राजयोग का शुभ असर देखने को मिल सकता है।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए दिसंबर का महीना शुभ और शानदार तरीके से बीतेगा। चार राजयोग से मेष राशि के जातकों को हर क्षेत्र में शानदार सफलताएं हासिल होंगी। साथ ही साथ करियर और कारोबार में उन्नति मिलेगी। धन लाभ के बेहतरीन अवसर आपके हाथ में आएंगे। इसके साथ ही शुभ समाचार मिलने के योग हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मुद्दे का हल भी मिलेगा।

तुला राशि

दिसंबर के महीने में बनने वाले राजयोग का सबसे अधिक लाभ तुला राशि के जातकों को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलताएं हासिल होंगी। मेहनत का फल आपको इस महीने अवश्य मिलेगा जिस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आएंगे जिसे आप स्वीकार्य जरूर करें। सुख-वैभव और सभी प्रकार की भौतिक सुख प्राप्त करने का यह माह होगा। इस महीने आपके व्यक्तित्व में गजब का निखार नजर आएगा मिलेगा।

धनु राशि

दिसंबर का माह धनु राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। राजयोग के निर्माण से आपके पास धन एकत्रित होने के शुभ संकेत हैं। आपकी आय में अच्छा इजाफा नजर आएगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि का माह साबित होगा। वहीं जो लोग किसी काम-धंधे आदि में लगे हुए हैं उनके लिए दिसम्बर महीना किसी वरदान से कम नहीं है। समाज में अच्छा मान-सम्मान और सभी प्रकार की इच्छाओं की पूर्ति का माह साबित होगा।

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img