Monday, January 26, 2026

भारत आ रहे जहाज को यमन के हुती विद्रोहियों ने किया हाईजैक, मचा हड़कंप

Israel Hamas War: इसराइल और हमास के बीच लगातार युद्ध तेजी से बढ़ रहा है। इजरायली सेना हमास के आतंकियों का खात्मा कर रही है। अब इसी बीच यमन के हुती विद्रोहियों ने भारत में आ रहे एक जहाज को हाईजैक कर लिया है। हुती विद्रोहियों ने जहाज को हाईजैक करते हुए दावा किया है कि यह जहाज इजरायल है इसीलिए इसे हाईजैक किया गया है। यह जहाज दक्षिण लाल सागर में हाईजैक कर लिया गया है।

हुती ने जारी किया बयान

वही हुती विद्रोहियों ने बयान जारी करते हुए कहा है कि उसने सागर में एक इजरायली जहाज जब्त कर लिया है। हम जहाज के चालक दल के साथ इस्लामी सिद्धांतों और मूल्यों के अनुसार व्यवहार कर रहे हैं। वहीं इससे पहले रविवार को हुती ने कहा था कि इजरायली कंपनियों के स्वामित्व वाले या उनके द्वारा संचालित या इजरायली ध्वज वाले सभी जहाजो को निशाना बनाया जा सकता है।

जहाज को अपना बताने से इजरायल ने किया इनकार

वही इसरायल ने रविवार को इस बात का खंडन कर दिया है कि वह उनका जहाज नहीं है। यह जहाज हमारा नहीं है और एक ब्रिटिश स्वामित्व वाले और जापानी संचालित मालवाहक जहाज है। इतना ही नहीं इजरायल ने इस घटना को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।

Read More-‘देश को आपने बहुत गौरव दिलाया…’ विश्व कप में भारत की हार के बाद PM Modi की आई पहली प्रतिक्रिया

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img