Saturday, December 20, 2025

‘उनके बल्ले और जूते चुरा लो…’ पाक के पूर्व दिग्गज ने बताया वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को रोकने का मजेदार तरीका

World Cup 2023: इस समय विश्व कप 2023 में 10 टीम में वनडे फॉर्मेट की चैंपियन बनने के लिए जंग लड़ रही हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम विश्व कप 2023 खेलते हुए सभी टीमों को लगातार हरा रही है। अभी तक खेले गए मुकाबले में कोई भी टीम ऐसी नहीं है जिसने भारत को टक्कर दी हो। आपको बता दें कि सभी टीमों को विश्व कप 2023 में भारत को रोकना मुश्किल हो गया है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में रोकने का एक मजेदार तरीका बताया है।

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को कैसे रोके?

इस समय भारत में चल रहे विश्व कप 2023 को लेकर क्रिकेट फैंस से लेकर सभी लोग बस इसी की चर्चा कर रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तानी खिलाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक, वसीम अकरम, मोईन खान और मिस्बाह-उल-हक वर्ल्ड कप की बातें कर रहे होते हैं। तभी एक फैन उनसे पूछता है कि विश्व कप 2023 में भारतीय टीम को कैसे रोका जाए? जिस पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने हंसते हुए एक मजेदार जवाब दिया और कहा आप उनके बल्ले और जूते चुरा लीजिए। इसके बाद ही इंडिया सिर्फ वर्ल्ड कप में रुकेगी। वसीम अकरम के इस जवाब को सुनने के बाद सभी लोग हंसने लगते हैं।

मुश्किल में फंसी पाकिस्तान टीम

आपको बता दे कि बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन विश्व कप 2023 में अच्छा नहीं रहा है। क्योंकि पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। पाकिस्तान टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में 8 में से चार जीते हैं और चार में हर का सामना करना पड़ा है। इसी वजह से पाकिस्तान टीम विश्व कप 2023 की अंक तालिका में पांचवें नंबर पर बनी हुई है।

Read More-लाइव मैच के दौरान बजने लगा Anushka Sharma का गाना, तो खुद को रोक नहीं पाए Virat Kohli, मैदान में ही करने लगे डांस

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img