मन्नत के सामने फैंस के साथ हुई बड़ी घटना, 30 मोबाइल हुए चोरी

Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए 2 नवंबर को उनके घर मन्नत के सामने लाखों की संख्या में फैंस इकट्ठा हुए थे। लेकिन शाहरुख खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना उनके फैंस को भारी पड़ गया है। किंग खान को बर्थडे विश करने पहुंचे फैंस के 30 फोन चोरी हो गए हैं। इस घटना का पुलिस ने केस भी दर्ज किया है।

बर्थडे पर चोरी हुए 30 फोन

शाहरुख खान का घर मुंबई के बांद्रा में स्थित है। मुंबई के बांद्रा में शाहरुख खान के मन्नत के सामने किंग खान के फैंस भारी संख्या में पहुंचे थे लेकिन इस दौरान कुछ चोरों ने तेज फोन चुरा लिए हैं। इस घटना का केस पुलिस ने दर्ज किया है बांद्रा पुलिस स्टेशन में शाहरुख खान के बर्थडे की शुभकामनाएं देने पहुंचे फैंस के 30 फोन गायब हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद महाराष्ट्र पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

शाहरुख खान ने रखा बर्थडे बैश

आपको बता दे कि कल 2 नवंबर की रात को शाहरुख खान ने अपना जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया है। शाहरुख खान के बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर्स पहुंचे हैं। शाहरुख खान के बर्थडे बैश की कुछ तस्वीरें बॉलिवुड की अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने डंकी फिल्म का टीजर अपने बर्थडे के दिन ही रिलीज किया है।

Read More-छोटे कपड़े पहनना Urfi Javed को पड़ा भारी, मुंबई पुलिस ने किया एक्ट्रेस को गिरफ्तार? देखें वीडियो

Hot this week

Instagram पर आखिर ऐसा क्या मिला कि सरकार ने Meta को किया तलब? सामने आई रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img