सिंघम अगेन में Deepika Padukone का चंडालिका रूप आया सामने, पति Ranveer Singh ने कहा- ‘आग लगा देगी’

Singham Again: आज से नवरात्र की शुरूआत हो चुकी है। हर तरफ माता रानी के भजन और पूजा पाठ की वजह से खुशियों का माहौल है। लोग हर कोई मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी अपने फैंस को एक तोहफा दिया है।

‘सिंघम अगेन’ से एक्ट्रेस ने रिवील किया अपना कैरेक्टर

दीपिका ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से अपना कैरेक्टर रिवील कर दिया है, दीपिका के करेक्टर का नाम शक्ति शेट्टी है। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें पुलिस की वर्दी पहने हुए दीपिका का चंडालिका रूप दिखाई दे रहा है। इसमें दीपिका गुंडे के ऊपर बैठकर उसके बाल को एक हाथ के खींच रही हैं और दूसरे हाथ से उसके माथे पर बंदूर ताने हुए दिखाई दे रही हैं।

रणवीर सिंह ने कहा- ‘आग लगा देगी..’

दीपिका के फैंस को उनका यह अवतार काफी पसंद आ रहा है। दीपिका के इस पोस्ट पर कमेंट्स की लाइन लग गई है। हर कोई दीपिका के इस लुक की जमकर तारीफ़ कर रहा है चाहे वो फैंस हों या सेलेब्स। वहीं दीपिका के पति भला कैसे पीछे रह सकते हैं। रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि ‘आग लगा देगी..’ वहीं रणवीर के अलावा ऋतिक रोशन, जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर समेत सितारों ने अभिनेत्री के इस अवतार की जमकर तारीफ की हैरणवीर सिंह

शुरू चुकी है शूटिंग

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि साल 2022 में आई फिल्म ‘सर्कस’ के दौरान रोहित शेट्टी ने अपनी ‘लेडी सिंघम’ का खुलासा कर दिया था। उन्होंने पहले ही बता दिया था कि दीपिका पादुकोण ही ‘सिंघम अगेन’ उनकी फिल्म में लेडी सिंघम बनेंगी। याद दिला दें कि रोहिट शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की यह 5वीं फिल्म होगी। इससे पहले सिंघम, सिंघम रिटर्न्स, सिंबा और सूर्यवंशी धमाल मचा चुकी है।

Hot this week

देखते ही देखते खाई में समा गई स्कॉर्पियो! रायगढ़ हादसे के बाद मचा कोहराम

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से सोमवार सुबह...

सलमान खान की शादी को लेकर राखी सावंत का दावा, बोलीं- “अब दुल्हन मैं चुनूंगी”

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img