मैच हारने के बाद किंग कोहली के फैन बने पाकिस्तानी कप्तान, भारतीय जर्सी पर Babar Azam ने लिया ऑटोग्राफ

Ind vs Pak: बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम पहली बार भारत में क्रिकेट मैच खेलने आई है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सामना 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम से हुआ है। लेकिन भारतीय टीम में एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप में हरा दिया है। आपको बता दे कि भारतीय टीम के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम चर्चा में बने हुए हैं। क्योंकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम मैच के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली से ऑटोग्राफ लेने पहुंच गए।

बाबर आजम ने लिया विराट कोहली का ऑटोग्राफ

इस समय एक तस्वीर भारत और पाकिस्तान के मैच की वायरल हो रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम टीम इंडिया के खतरनाक बल्लेबाज विराट कोहली से मिले हैं। इस दौरान बाबर आजम ने विराट कोहली की जर्सी पर उनका ऑटोग्राफ लिया है। जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

पाकिस्तान की तरफ से अकेले लड़े बाबर आजम!

आपको बता दे कि पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम इस समय आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में नंबर एक पर बने हुए हैं। बाबर आजम इस समय वनडे फॉर्मेट के नंबर एक बल्लेबाज हैं। एक तरफ जब भारत के खिलाफ पाकिस्तान के

विकेट गिरते जा रहे थे तब बाबर आजम ने भारतीय गेंदबाजों का सामना कुछ समय तक किया और भारत के खिलाफ शानदार अर्द्ध लगाया। लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के शानदार अर्धशतक के दम पर टीम इंडिया ने पाकिस्तान को साथ विकेट से हरा दिया है।

Read More-वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अजेय है Team India, लगातार आठवीं बार हराया

Hot this week

लखनऊ में शंकराचार्य के कार्यक्रम पर 26 शर्तें, अखिलेश यादव बोले- “आंख-मुंह भी नापकर खोलें?”

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img