पार्टी के इन नेताओं को दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता, अखिलेश यादव ने दिया सख्त बयान

जो लोग समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं उनकी वापसी नहीं की जाएगी। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने कहा जो लोग बागियों को वापस लाने के लिए कहेंगे उन्हें भी पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा।

76
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का सख्त बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने एक बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है‌। उन्होंने कहा कि जो लोग समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं उनकी वापसी नहीं की जाएगी। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने कहा जो लोग बागियों को वापस लाने के लिए कहेंगे उन्हें भी पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा।

अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो बयान दिया है। उससे साफ लग रहा है कि सपा अध्यक्ष बागियों को कतई बख्शने के मूड में नहीं है। दरअसल इसी साल फरवरी में सात आठ सपा विधायक को अखिलेश यादव को धोखा देकर भाजपा का दामन था। इसके बाद से ही अखिलेश यादव का भी नाराज हो गए थे। अखिलेश यादव ने कहा कि, समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में जाने वालों की वापसी नहीं होगी। अगर कोई उन्हें वापस पार्टी में शामिल करने के लिए उनके पास आया तो वह उसे भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा देंगे।

बजट को लेकर भी कसा तंज

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बजट को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा सरकार ने बजट में किसानों के लिए कुछ नहीं किया जो समर्थन मूल्य किसानों को दिया जाना चाहिए था वह समर्थन मूल्य सरकार गठबंधन के साथियों को दे रही है। सरकार ने महंगाई से लेकर रोजगार तक के लिए कुछ नहीं किया है। लखनऊ वालों ने दिल्ली वालों को नाराज कर दिया है जिसका परिणाम बजट में दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश को जो डबल इंजन की सरकार के सपने दिखाये गए थे उनका क्या हुआ।

Read More-सोने-चांदी और मोबाइल हुए सस्ते, वित्त मंत्री ने बजट का किया ऐलान